Loading ...
कोरबा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी एवम संगठन प्रभारी वी. रामा राव का कोरबा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के संगठन प्रभारी माननीय श्याम बिहारी जायसवाल (लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय) मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के साथ में सह प्रभारी गोपाल साहू , कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ,विधानसभा प्रभारी वी रामा राव का दर्री आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी, ढोल ताशे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा दर्री मण्डल के संगठन की पूरी टीम, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ,पार्षद ,संयोजक, सहसंयोजक बुथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।