Loading ...
बिलासपुरराजनीति

बिलासपुर लोकसभा से विष्णु यादव के नाम पर बनी सहमति, कांग्रेस जल्द ही बचे 05 उम्मीदवारों के नामो की कर सकती है घोषणा

रायपुर। कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश के लोकसभा के बाकी बचे 5 सीटों में इन नामों पर सहमति बना ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बचे 5 लोकसभा सीटों पर इन नामों पर लगभग सहमति बना चुकी है। –सरगुजा- शशि सिंह,बिलासपुर- विष्णु यादव,कांकेर- बिरेश ठाकुर,,बस्तर- हरीश लखमा,रायगढ़- जयमाला सिंह। इन नामो की घोषणा जल्द हो सकती है।

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जिसमे राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर लोकसभा से विकास उपाध्याय, महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू, दुर्ग लोकसभा से राजेन्द्र साहू, कोरबा लोकसभा से ज्योत्सना महंत और जांजगीर- चांपा से डॉ. शिव डहरिया आदि का नाम शामिल है।