
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के प्रथम नगर आगमन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्वागत के बहाने जोडदार शक्ति प्रदर्शन किया।
भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज दोपहर उनका इंटर सिटी ट्रेन से नगर आगमन होना था। लेकिन ट्रेन 3 घंटे लेट होने की वजह से देवेंद्र यादव सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे।

चुकी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें ट्रेन से आना था और रेलवे स्टेशन से नगर भ्रमण के लिए निकलना था जो देवकीनंदन चौक में पूर्व मंत्री स्व बी.आर यादव के प्रतिमा को माल्यार्पण कर समाप्त होना था । इसलिए ट्रेन ज्यादा लेट होने पर वे सड़क मार्ग से जरूर आये लेकिन उनकी रैली रेलवे स्टेशन से ही शुरुआत हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनके प्रथम नगर आगमन में सभी चौक चौराहो में उनका भव्य स्वागत किया। रेल स्टेशन, तितली चौक,गांधी चौक, कोतवाली,सदर बाजार,देवकीनंदन चौक आदि स्थानों में कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जो स्व बी.आर यादव गार्डन विराहस्पति बाजार में माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। यहां से वे अपने कार्यकर्ताओ के साथ मां महामाया का दर्शन करने के लिए रतनपुर रवाना हो गए।
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशवानी,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,सयुक्त महासचिव महेंद्र गंगोत्री, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ,कांग्रेस नेता समीर अहमद, सिबली मेराज खान,भवेंद्र गंगोत्री, एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल हंसपाल, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह एवम बड़ी संख्या में एनएसयूआई,यूथ कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।