
बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के लिए राष्ट्रीय जनता पैनल ने हरनाम सिंह चंदेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
अधिवक्ता हरनाम सिंह चंदेल अपनी स्वच्छ एवम मिलनसार स्वभाव के कारण समाज में एक अलग पहचान रखते है।जिसके कारण समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ है। उसके सरल व्यक्तित्व के कारण जनता का भी उनको अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र की अधूरी विकास को लेकर वे आज जनता के बीच आए हुए है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने को आज 24 साल होने जा रहा है लेकिन बिलासपुर क्षेत्र का जिस तरह से विकास होना चाहिए था नही हो सका । इसलिए आज वे जनता के बीच चुनावी मैदान में है।