बुजुर्ग महिला के जीवन यापन के लिए मिली पट्टे वाली जमीन पर किरायेदार ने किया कब्जा , बुजुर्ग महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर। एक वृद्ध महिला को अपने जीवन यापन चलाने के लिए पट्टे की जमीन मिली हुई थी। जिसमे कुछ कमरे बनाकर उसके कुछ हिस्से को किराया देकर उस पैसे से वह अपना जीवन चलती थी। लेकिन किरायेदार उस बुजुर्ग महिला के बुढ़ापे का फायदा उठाकर उसके मकान में कब्जा कर लिया है। परेशान बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत आज जिले के पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

बुजुर्ग महिला के अनुसार उसके मकान को बड़ी कोनी निवासी संतोष गुप्ता एवं उसकी पत्नी श्रीमती सकुन गुप्ता ने अवैध कब्जे कर लिया है। जिसे पुलिस द्वारा खाली करवाया जाय।
प्रार्थी महिला श्रीमती राजकुमारी साहू उम्र 60 वर्ष पति श्री बेदूराम साहू जो कि कोनी में रहती है। जिसकी बड़ी कोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज मेन गेट के सामने आबादी पट्टे युक्त जमीन एवं मकान है।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले बड़ी कोनी निवासी संतोष गुप्ता उसकी पत्नी सकुन गुप्ता पिता गणेश राम गुप्ता के द्वारा मेरे मकान के आधे हिस्से को कुछ समय रहने के लिए मांगा गया था। मैं अपने मकान को उनको किराये में दी थी। कुछ समय पश्चात मेरे द्वारा मकान खाली करने के लिए कहा गया, परंतु उनके द्वारा मेरे मकान को खाली नहीं किया जा रहा है एवं संतोष गुप्ता, सकुन गुप्त मेरे मकान में अवैध रूप से कब्जा किये हुए है। मेरे द्वारा मकान खाली करने के संबंध में कहने पर मुझे गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते है।
