Loading ...
बिलासपुरराजनीति

आज मीडिया अरबपतियों की शादियों को दिन भर टीवी में दिखाएंगे लेकिन किसान भूखा मर जाय,आत्महत्या कर मर जाए कभी टीवी में नही दिखेगा : राहुल गांधी •राहुल गांधी ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव को जीतने की अपील जनता से की।

बिलासपुर। पहले नरेंद्र मोदी बोल रहे थे 400 पार अब 150 पार भी नही बोल रहे है। अब देश की जनता इनकी नब्ज पकड़ ली है। बीजेपी देश के गरीबो के अधिकार को जड़ से खोदकर फेकना चाहती है। लेकिन देश का गरीब, मजदूर, किसान और हम सब मिलकर सविधान की रक्षा करने जा रहे है। हमारे सविधान को अब कोई रद्द कर नही कर सकता । दुनिया में कोई येसी कोई शक्ति पैदा नही हुई है जो हमारे सविधान को खत्म कर सके।

उक्त बाते आज सकरी के सिंचाई कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवम राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने कही।

उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने मात्र 20 – 22 लोगो को देश का 16 लाख करोड़ पैसा दे दिया है । मतलब 25 सालो की मनरेगा की मजदूरी दे दी । अगर आप 24 साल हर साल 100 किसानो का कर्जा माफ करोगे तो 16 लाख करोड़ होगा। आज 22 लोगो के पास 70 करोड़ लोगो का पैसा है। ये नरेंद्र मोदी की देन है। आज पब्लिक सेक्टरों को प्राइवेटाइज़ किया जा रहा है। रेलवे को प्राइवेट कर रहे है। ये आदिवासी, दलितों, किसानो का आरक्षण छीन रहे है। आज आदिवासी युवा 500 रुपए का शर्ट खरीददाता है तो उसे 18% जीएसटी देना पड़ता है। और अडानी भी को 18%जीएसटी दे पड़ रहा है। आज दोनो समान टैक्स दे रहे है।

राहुल ने कहा कि मोदी ने 20 – 22 लोगो को करोड़पति बनाए है। हम करोड़ों लोगो को लखपति बनाने जा रहे है। पुरुष 10 घंटे काम करता है मगर महिलाए 16 – 16 घंटे काम करती है। ये 8 घंटे बाहर ड्यूटी करती है, तो घर आ कर खाना भी बनाती है, बच्चो को भी सम्हालती है। इस तरह वह 16 घंटे काम करती है। मगर जो घर में काम करती है उसका इन्हे 1 रुपया नही मिलता। हम महालक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओ को 1 लाख रुपए सालाना अर्थात 8500 महीना देने जा रहे है।उसी तरह आज युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। आज इतनी बेरोजगारी हो गई है, जो 45 सालो में कभी नही हुआ। हम युवाओं को ग्रजवेट,डिप्लोमा होल्डर्स को अपेंडिशिप का अधिकार देने जा रहे है। 01 साल की पहली नौकरी उनकी पक्की, 1 लाख सालाना, 8500 महीने का हम उनको हम देंगे। जिससे करोड़ों युवाओं को नौकरी मिलेगी।

राहुल ने कहा बीजेपी कहती है ये पैसा कहा से आएगा। जितना पैसा मोदी ने अडानी को दिया है। उतना हम आपको देंगे। लेकिन मीडिया यह सब नही दिखायेगी। क्योंकि आज कितने आदिवासी, दलित,पिछड़े वर्ग के लोग मीडिया में है आप पता कर ले। आप कभी किसानो के मुद्दे टीवी में देखा है, बेरोजगारी का मुद्दा देखा है नही? आज मीडिया भी अरबपतियों की बात करते है। ये उनकी शादियों को दिन भर टीवी में दिखाएंगे लेकिन किसान भूखा मर जाय,आत्महत्या कर मर जाए कभी टीवी में नही दिखेगा मजदूर पिसा जा रहा है। ये कहते है कि मनरेगा नही देना चाहिए किसानो की आदत खराब हो जायेगी। कर्ज माफी से अरबपतियों की आदत खराब नही हो रही है।

राहुल ने कहा किसानो को कहना चाहता हूं दो काम हम आपके लिए करने जा रहे है। पहला हम किसानो को एमएसपी देंगे। दूसरा 250 मनरेगा को हम 400 रूपये देंगे। उसी तरह आशा एवम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों की आमदनी को दुगनी करेंगे।उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी का कार्य है सिर्फ दो लोगो को चांद पर पहुंचाना। आज काम सिर्फ 22 – 25 लोगो का होता है । इसलिए गरीब,आदिवासी ,पिछड़े वर्ग के लोगो की सरकार बनाओ। देवेंद्र को लोकसभा पहुचाओ । यह आपकी जिम्मेदारी है। यह आपके लिए अच्छा काम करेगा। आपकी रक्षा करेगा ।