Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस नेता महेत राम सिंगरोल के नेतृत्व में वार्ड क्र.59 के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राहुल गांधी की जनसभा में शामिल हुए

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में सकरी में आयोजित राहुल गांधी की विशाल जनसभा में वार्ड नंबर 59 के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ब्लाक 3 अध्यक्ष विनोद साहू के मार्गदर्शन एवम कांग्रेस नेता महेत राम सिंगरौल, बूथ अध्यक्ष नवल किशोर सोनी, शहर महिला कांग्रेस 3 की ब्लांक अध्यक्ष सावित्री सोनी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 59 के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ऑटो रैली निकाल कर सकरी सभा स्थल पहुंचे जहा राहुल गांधी की विशाल जनसभा में शामिल हुए।