Loading ...
बिलासपुरराजनीति

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का आज शाम 5 बजे शहर में रोड शो आयोजित, सचिन पायलट गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक रोड शो कर देवेंद्र यादव के पक्ष में करेंगे प्रचार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ,पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय सचिन पायलट जी का 02 मई को शाम 5.00 बजे से रोड शो गांधी चौक से प्रारम्भ होकर बजरंग हलवाई जूना बिलासपुर, नागोराव शेष स्कूल, हटरी चौक , बजरंग बली मंदिर , जवाली पुल नरेंद्र बोलर के घर के पास,श्याम टाकीज ,सुविधा होटल , मानसरोवर चौक , पांडेय स्वीट्स स्वीट्स गोल बाजार ,किशन चौक, करोना चौक,सिम्स चौक ,सन्तोष भवन चौक होते हुए देवकीनन्दन चौक में सम्पन्न होगा ।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो ,साथ ही इंडिया गठबंधन के समस्त सहयोगी दल के पदाधिकारीयों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने की अपील की है।