Loading ...
बिलासपुरराजनीति

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का धुआधार जनसंपर्क, देवेंद्र यादव को जिताने खूब बहा रहे है पसीना, 200 से ज्यादा बैठके 30 से ज्यादा सभाएं कर लोगो से देवेंद्र को जिताने का किया अपील

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार देवेंद्र यादव के पक्ष में लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (राष्ट्रीय समन्वयक -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1, के द्वारा लगातार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में तूफानी जनसंपर्क कर देवेंद्र यादव को जीतने का अपील किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सुबह से देर रात तक गांव गांव जा कर ग्रामवासियों से संपर्क कर नुक्कड़ सभाएं कर रहे है। और देवेंद्र यादव के पक्ष में जनसंपर्क कर उसे भरी मतों से जिताने का अपील क्षेत्र की जनता से कर रहे है।

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के द्वारा अब तक 30 से अधिक सभाएं, 200 से अधिक बैठके लिया गया है, जिससे देवेंद्र के पक्ष में क्षेत्र में जबरदस्त माहोल तैयार हो रहा है। वही सभाओ एवम बैठकों में सैकड़ो की तादाद में गांव वासियों की भीड़ देखी जा रही है।

कांग्रेस नेता त्रिलोक के समर्थकों के द्वारा पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 200 से ज्यादा स्थानों पर जनसंपर्क एवं सभा, सम्मेलन आयोजित कर देवेंद्र यादव के पक्ष में वोट देने की अपील जनता से किया गया है। गांव वालो का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

त्रिलोक के आह्वान पर इस पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ता, सरपंच,जनप्रतिनिधि, महिलाये , पुरुष का जबरदस्त समर्थन देवेंद्र को मिल रहा है। क्षेत्र के सभी लोगों ने युवा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जीताने का संकल्प लिया है।