•बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू की हुई ऐतिहासिक जीत ,समर्थको में जश्न का माहौल •एनडीए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने जा रही है : तोखन साहू •डबल इंजन की सरकार लोगो की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी : अरुण साव •यह जीत आपकी ही है और हम इस विश्वास को बनाए रखते हुए आपके विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे -अमर अग्रवाल •जनता ने अपना विश्वास जताते हुए भाजपा में प्रचंड बहुमत जताया है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे -धर्मलाल कौशिक •मोदी जी के विजन और विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन पर जनता अपना मुहर लगाया है – सुशांत शुक्ला

बिलासपुर। ये जीत कार्यकर्ताओ की जीत है… आम जनता की जीत है… यह नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की जीत है। उक्त बाते अपनी जीत के बाद बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने कही।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने आज भारत देश का मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है। एनडीए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने जा रही है और पुनः एक बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनने जा रहे है। इस देश के लोग जानते है कि देश की आशाओ, आकांक्षाओं को कोई पूरा कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी जी ही है। इसलिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनानें के लिए देश की जनता ने मतदान किया है।

बिलासपुर की बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क एवम सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी । शहर के लोगो के सुविधाओ के विस्तार के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए मैं प्रयास करूंगा । साथ ही बिलासपुर डोंगरगढ़ रेल परियोजना को पूरी कराना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बिलासपुर की जनता का अपनी जीत के लिए हृदय से आभार माना है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार मोदी जी भाजपा और एन डी ए गठबंधन को लगातार सरकार चलाने के बाद जनादेश दिया है यह बड़ी बात है जिस प्रकार श्री नरेंद्र मोदी जी देश की दशा और दिशा बदली इसमें जनता ने अपना मुहर लगाया है और छत्तीसगढ़ में भी जो जनादेश मिला है मोदी जी के दस वर्षों के कार्य और प्रदेश भाजपा सरकार के चार महीनों की उपलब्धियों पर प्रदेश की जनता ने अपना विश्वास जताया है अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार लोगो की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी हितग्राही मूलक योजनाओं और विकास को गति मिलेगी।

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की जनता ने हमें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। “यह जीत आपकी ही है और हम इस विश्वास को बनाए रखते हुए आपके विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।” आने वाले समय में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी।

बिल्हा विधायक धर्म लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा को प्रदेश को जनता का आशीर्वाद मिला है ग्यारह में दस सीट जीत कर आई है कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और जो वायदे हमने किए उसे पूरा करने में देर नहीं की ओर यही वजह की जनता ने अपना विश्वास जताते हुए भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत जताया है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे पिछले दस वर्षों में कार्य हुए जनता ने इसका प्रतिसाद दिया है और आगे भी विकसित भारत की संकल्पना पर हम आगे बढ़ेंगे।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला जनता जनार्दन ने एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है बिलासपुर की जीत बिलासपुर में होने वाले भाजपा के प्रति विश्वास को और भी मजबूत किया है यहां की जनता ने मोदी जी विजन और विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन पर अपना मुहर लगाया है यह बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा को गति प्रदान करेगी।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो आदरणीय मोदी जी ने जो शानदार कार्य किए गए हैं उसके फलस्वरूप देश की जनता एन डी ए को स्पष्ट बहुमत दिया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए ग्यारह में दस सीटों का आशीर्वाद दिया है अतः में पूरे ओर प्रदेश की जनता धन्यवाद के पात्र हैं और भारतीय जनता पार्टी उनका आभारी है।
पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि एन डी ए की जो शानदार जीत हुई है इसके लिए मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को अपना आशीर्वाद दिया है और यही वजह है कि आज भाजपा को दस सीटों पर जीत मिली है देश एक बार पुनः मोदी जी के नेतृत्व में विकास की पटरी पर आगे बढ़ने को तैयार है हम विश्व की बड़ी आर्थिक सामरिक और राजनीतक शक्ति बनने अग्रसर हैं।
पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदी जी को तीसरी बार चुना है यह उनके पिछले दस वर्षों के उपलब्धियों पर जनता की मुहर है तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पर दर्ज होगा छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है अतः में प्रदेश की जनता भाजपा के प्रदेश के मुख्यमंत्री संगठन के पदाधिकारी जिले के सभी वरिष्ठ नेता सहित भाजपा कार्यकर्ता की बधाई देता हूं।
बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने का कि भारतीय जनता पार्टी ने आज इतिहास रचने के काम किया है दस वर्षों से सुशासन और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास मंत्र के साथ भारत देश की गरिमा को शीर्ष पर पहुंचने का काम किया आज जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है।