Loading ...
बिलासपुरराजनीति

•आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र रूप से लडेगी – प्रदेश अध्यक्ष : गोपाल साहू •आम आदमी पार्टी ने अपने जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू सहित प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपना परिचय देते हुए आने वाले समय में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की बात रखी।

आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि आज शहर के नर्मदा नगर में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जहा आम आदमी अपनी कोई भी परेशानियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता से मिल सकते है। पिछले 10- 12 साल से हमारी बात जनता तक ठीक से नही पहुंच पा रही है। लेकिन फिर भी हमे मीडिया का जो कि चौथा स्तभ माना जाता है, भरपूर स्पोर्ट मिला। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। हमारी पार्टी आम आदमी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

श्री साहू ने कहा कि न्यायधानी के नाम से बिलासपुर को जाना जाता है। जहां आज जिला कार्यालय का उद्घाटन लोगो की समस्या को सुलझाने के लिए खोला गया है। आने वाले समय में नगरीय निकाय का चुनाव होना है। जिसमे आम आदमी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लडने जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा में है। आज जनता बीजेपी की सरकार बना कर खुद को ठगा महसूस कर रही है। हम उसकी आवाज को उठाएंगे। और आगे हम पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनायेंगे।

पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए पार्टी के प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि जाति के आधार पर पार्टी कोई नियुक्तियां नही करती । आम आदमी पार्टी ने पहले संकेत ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था जो की जनरल कास्ट से आते है। आज जिनको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है वे पहले सयुक्त सचिव के पद पर रहे, फिर पार्टी ने उसके काम को देखकर उन्हें पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया। अब उनके अनुभव और योग्यता को देखे हुए उन्हे पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। वे पार्टी के नए एवम पुराने सभी साथियों को लेकर संगठन को आगे लेकर जाएंगे।

इस प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव जसवीर चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा,युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण नायर जिलाध्यक्ष खगेस चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।