
बिलासपुर। नए वार्ड परिसीमन समीक्षा समिति के सदस्य आज 20 जुलाई को कांग्रेस भवन में बैठकर विभिन्न वार्डो से आवेदन प्राप्त किये , जिसे शॉर्टआउट कर के कल 21 जुलाई को स्थानीय ज़िला निर्वाचन में जमा किया जाएगा ।
आवेदन जमा करने वालो में पूर्व एल्डर मैन सुधा गोपाल सिंह,सुजीत यादव, रेहान रजा, शैलेश मगर,दीपक कौशिक,मोहन मदवानी, सीमा घृटेश,राजेन्द्र सारथी,शेख इमरान,रेशम लाल डाहिरे, वीरेंद्र सारथी,पंचराम सूर्यवँशी, कासिम अली,बीएन बोस,रामशंकर बघेल, रविन्द्र सिंह,अब्दुल तस्लीम,कृष्ण मुरारी दुबे,स्वर्णा शुक्ला,मोनू सिंह ठाकुर,मोह अयाज़,सुनीता गोयल,करम गोरख,मोती ठारवानी,सुनील सिंह,इब्राहिम खान,श्रीमती विमला यादव,साखन दरवे,सुरेंद्र तिवारी,मनीष सेंगर,महेतराम सिंगरौल ,राज कुमार यादव, विनय पांडेय,सूर्यमणि तिवारी,मनीष गदेवाल, साई भास्कर,अजय यादव,यू मुरली राव,श्याम पटेल, प्रियंका यादव,तजम्मुल हक,सहित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नए परिसीमन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन का भी पालन नही किया गया है, जिसमे स्पष्ट रूप से मतदाताओं की संख्या को समरूपता प्रदान करना है ,राज्य सरकार द्वारा जल्दी में लिया गया निर्णय है, अधिकारी वार्डो में गए नही ,उन्हें वार्डो में जाकर मतदाताओं से बात करनी थी, पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी एवं वार्ड के प्रमुख लोगो से पंचनामा करके आम सहमति से निर्णय करना था ।जैसा कि लोकसभा एवं विधानसभा की परिसीमन में जन सुनवाई के माध्यम से निर्णय होता है।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जिस तरीके से फार्म आया है ,उससे स्पष्ट है कि पार्टी के साथ साथ सामान्य मतदाता भी इसके विरोध में है ,क्योकि उन्हें भी कई प्रकार की दिक्कतें आएंगी, आधार कार्ड एड्रेस, मतदाता कार्ड में एड्रेस, पासपोर्ट में एड्रेस में परिवर्तन होने से परेशानी बढ़ जाती है ,सभी आवेदन कर्ताओ को सम्बंधित ज़ोन कार्यालय, ज़िला निर्वाचन अधिकारी के पास भी आवेदन करने के लिए कहा गया है , समिति 21 जुलाई को शाम तक अधिवक्ता के माध्यम से तकनीकी पक्ष को ध्यान में रखते हुए आवेदन जमा किया जाएगा।
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि जिला निर्वाचन द्वारा आज दिनांक तक पार्टी कार्यालय में नए परिसीमन की कापी उपलब्ध नही करना ,घोर लापरवाही है ,जबकि छोटी से छोटी मीटिंग के लिए पार्टी को आमंत्रित किया जाता है ,किसी भी चुनाव में संगठन चुनाव लड़ता है और अपना उम्मीदवार तय करता है , इसके बाद भी जिला निर्वाचन द्वारा पार्टियों को प्रति उपलब्ध नही कराना गलत है , परिसीमन समिति में कौन अधिकारी थे उसकी सूची भी मांगने पर नही दिया गया ,सन्देह को जन्म देता है ,कांग्रेस लम्बी लड़ाई लड़ेगी , प्रजातन्त्र में राज तंत्र व्यवस्था स्वीकार्य नही है।
कांग्रेस भवन में अंतिम समय तक सभी सदस्य और संगठन के पादधिकारी उपस्थित थे ।प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, आशीष सिंह,सभापति शेख नजीरुद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, राकेश शर्मा,राजेन्द्र साहू,ऋषि पांडेय,समीर अहमद, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश, शिल्पी तिवारी,स्वर्णा शुक्ला, सन्ध्या तिवारी, प्रियंका यादव,अजय यादव,जुगल किशोर गोयल,भरत कश्यप,अब्दुल इब्राहिम,साईं भास्कर,काशी रात्रे,तजम्मुल हक,राज कुमार तिवारी,पंचराम सूर्यवँशी,रिंकू छाबड़ा,अमित दुबे, दीपांशु श्रीवास्तव, गोवर्धन श्रीवास्तव, शाहिद कुरैशी,राज कुमार यादव,राज कुमार कश्यप,शिशिर कश्यप,बबलू मगर, राजेश ताम्रकार,उदय बिहारी सिंह,महेत राम सिंगरौल, पुष्पेंद्र मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।