
भिलाई। बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन मामले में 6 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर शनिवार देर रात कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 7 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार करने देवेंद्र यादव के घर बलौदा बाजार पुलिस शनिवार सुबह दुर्ग पहुंची. पुलिस पहुंचते ही देवेंद्र यादव के समर्थक मकान को घेर लिए और पुलिस की गिरफ्तारी का विरोध कर नारे लगाते रहे जिससे पुलिस को गिरफ्तारी के लिए करीब 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
इस बीच पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी का विरोध करने भिलाई पहुंच गए। और पूरा नाटकीय घटनाक्रम लगभग 11 घंटे तक चलता रहा। वही बालोदबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर ही डेरा जमाए बैठे रहे। और देर रात जब समर्थकों की भीड़ कम हुई तो उसे गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया गया. जहां सीजेएम अनूप कुमार खाखा ने विधायक देवेंद्र यादव को 7 दिन के लिए रायपुर सेंट्रल जेल में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया।