Loading ...
बिलासपुरराजनीति

महिलाओ पर बढ़ते बलात्कार की घटनाओ को लेकर कल 3 सितंबर को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

बिलासपुर। महिला सुरक्षा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक प्रेसवार्ता कर कहा की जब से बीजेपी सरकार आई है। इन 9 महीनो में प्रदेश में बलात्कार ,गैंग रैप की घटनाएं बड़ रही है। इस सरकार में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है पिछले 8 महीनो में प्रदेश में 600 बलात्कार की घटनाएं घटित हुई जिनमें 129 तो सिर्फ बिलासपुर में हुई।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि महिलाओ पर बढ़ते बलात्कार की घटनाओ एवम बढ़ते अपराध को लेकर कल 3 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है। इस धरना प्रदर्शन में कल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर के आंदोलन में शामिल होंगे।

शहर जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि 9 मांह के बीजेपी सरकार में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाए हर घंटे बलात्कार के शिकार हो रहे है। बस्तर,जशपुर,अंबिकापुर ,रायपुर सभी जगह महिलाए असुरक्षित महसूस कर रही है। अभी तक 3094 अपराध महिलाओ के दर्ज की जा चुकी है। बीजेपी सरकार महिलाओ के साथ संवेदनशीलता आखिर कब दिखाएंगी।

श्री पांडेय ने कहा कि भिलाई में जो बलात्कार की घटना हुई। उसमे डॉक्टर ने जो रिपोर्ट दिए है उसके बाद भी पुलिस का रवैया शर्मनाक रहा । और एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई।  सामूहिक दुराचार के एक केस के 20 दिनो तक FIR नही किया गया। अब हमने निर्णय किया है की हम अपनी बहन बेटियों की रक्षा के लिए लड़ाई हम लड़ेंगे। प्रदेश में 129 सर्फ बलात्कार के केस हुए है। 25 % तो सिर्फ बिलासपुर जिले में हुई।

इन्ही बातो को लेकर कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने जा रही है। बिलासपुर में कांग्रेस नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन करेगी जिसमे पीसीसी अध्यक्ष  दीपक बैज भी शामिल होंगे।