Loading ...
बिलासपुरराजनीति

शिव सेना ने अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर नेहरू चौक में दिया धरना

बिलासपुर। शिव सेना ने आज नेहरू चौक में अपनी 8 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें जिले भर के शिव सैनिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उनके प्रमुख 8 मांगो में ….

1/हिन्दू राष्ट्र की मांग-देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। देश में समान नागरिक संहिता (यू सी.सी.) लागू किया जाये।

2/देश में नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 (सी.ए.ए) को पूरे देश में लागू
किया जाये।

3/जनसंख्या नियंत्रण हेतु दो बच्चों से उपर होने से उस परिवार का स्वास्थ्य, स्कूल, राशन, गैस आदि में उनको सरकारी लाभ ना दिया जाये, इस आशय का कानून पारित किया जाये।

4/प्रदेश में हो रहे धर्मान्तरण को तत्काल प्रभाव से रोका जाये। धर्मान्तरण प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख शहरी जिलों में भी धर्मान्तरण काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।

5/प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ लगातार जारी है, उसे तत्काल रोका जाए।

6/प्रदेश के सभी धार्मिक स्थल चाहे वह मस्जिद हो या मंदिर हो या अन्य धार्मिक स्थल हो जहां ध्वनि यंत्र का उपयोग किया जाता है, उस ध्वनि यंत्र की मानक क्षमता सुप्रिम कोर्ट के आदेशानुसार तय किया जाये। साथ ही धार्मिक स्थल किसी भी धर्म का हो

7/उसका दुरुपयोग देश की एकता एवं अखंडता के विरुद्ध होने पर उक्त स्थल की तालाबंदी के साथ राजसात किया जाये। इस आशय का कानूनीयास किया जाये। प्रदेश में हो रहे गौ तस्करी को पूरी तरह से बंद किया जाये व गौ हत्या करने वालों के उपर 302 अर्थात संशोधित अधिनियम

8/भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार धारा 103 का मुकदमा दर्ज किया जाये।

इन सभी मांगों को लेकर आज शिव सेना ने अपना धरना प्रदर्शन किया।