
बिलासपुर। कबीरधाम में बीजेपी नेता हत्याकांड के आरोपी प्रशांत साहू की पुलिस हिरासत में मौत पर कांग्रेस ने 21 सितंबर को बिलासपुर बंद का ऐलान किया है।

जिसके लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन में बैठक रखी गई थी। जिसमे तय किया गया इस बंद के समर्थन के लिए आज शाम सभी व्यापारी बंधुओ से मुलाकात कर समर्थन मांगा जाएगा । बंद कल सुबह 9 बजे से 2 बजे तक की होगी। जिसमे सभी आवश्यक चीजे जैसे हॉस्पिटल, दवाई दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखी जायेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया था। जिस मामले में पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी किया था। इनमें प्रशांत साहू 27 वर्ष भी शामिल था। जिसकी पुलिस हिरासत में बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। जिसके विरोध में कल 21 सितंबर को पीसीसी ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है । इसी कड़ी में कल बिलासपुर भी बंद कराया जायेगा । जिसके लिए सभी व्यापारी बंधुओ से अपील की गई है की कल 9 से 2 बजे तक सभी अपनी दुकानें बंद रख कर कांग्रेस को अपना समर्थन प्रदान करे।
इस घटना को लेकर प्रशांत साहू की मां एवम भाई का भी आरोप है के पुलिस के द्वारा उसकी बेरहमी से मार पीट की गई। और उसे पीट पीट कर मार डाला गया । वही पुलिस प्रशांत साहू (27) की मौत का कारण तबीयत बिगड़ना बता रही है। वहीं आरोपी के भाई दीपक साहू ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। दीपक साहू ने कहा कि, वह जेल गया था उनसे मिलने के लिए। जांच पड़ताल की तो बताया गया कि उन्हें बेदर्दी से मौत दी गई है।
दीपक ने कहा कि, उनकी उंगलियां तोड़ दी गईं, चीर दी गईं। जांघ में सूजन हो गई, गले में पट्टे के निशान हैं। इतनी बेरहमी से मेरे भाई को मारा है। ऐसा किसी और के साथ न हो, इसलिए समाज के लोगों से अपील है कि वे साथ आएं और मुझे, मेरे भाई को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं।