Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर।चालान पेश करने के नाम पर 5 हजार रिश्वत मांगने वाली महिला एएसआई को एसपी ने किया लाइन अटैच

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर संतरा चौहान के द्वारा  चालान प्रस्तुत करने के नाम पर ₹5000 मांगे जा रहे थे। जिसकी शिक़ायत प्रार्थी द्वारा एस पी से करते हुए सोशल मीडिया की वीडियो क्लिप भी दिखाया गया।

जिस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के द्वारा उप निरीक्षक संतरा चौहान को लाइन अटैच कर उसकी विभागीय जांच आदेशित की गई है। 

नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  निमितेश सिंह द्वारा विभागीय जांच के द्वारा की जा रही है । जांच उपरांत पृथक से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।