Loading ...
क्राइमबिलासपुर

अपहरण कर पैसा मांगने वाले 2 आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। मनोज कुमार जो कि 14 नवंबर की सुबह 2.30 बजे रेलवे स्टेशन से पैदल सिरगिट्टी की ओर जा रहा था। तभी बंगला यार्ड के पास पीछे से दो लड़के इसे रूकवाये जब वह नहीं रूका तो वे लोग दौड़ कर पकडे और जबरदस्ती उसे अपनी मो०सा० स्प्लेंडर क्रमांक CG10BR  6095 में बैठाकर फदहाखार सिरगिट्टी ले गये जहां उन्होंने नशा करने और गाड़ी खरीदने के लिए उससे जबरदस्ती पैसे की  मांग करने लगे।

फिर मारपीट करते हुये उसे अपने घर में फोन लगा कर एक्सीडेंट हो गया है गाड़ी बनवाना है पैसा भेजो कहकर फोन लगवाये।  बातचीत करते हुये एक दुसरे का नाम निशांत नायडू तथा करण साहू बोल रहे थे। फिर ये दोनों इंदू चौक के पास मौका पाकर भाग गया।

जिसके बाद मनोज ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। और पूरी घटना की शिकायत तारबाहर थाने में की । जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की धरपकड़ हेतु मौके की ओर रवाना हुई तथा निशांत नायडू,करन साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपराध करना स्वीकार किये। आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, डंडा व पैसा पृथक पृथक जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम 

1- निशांत नायडू उर्फ बाबा पिता स्व सुशील नायडू उम्र 24 वर्ष पता पानी टंकी के पास आदर्श नगर थाना सिरगि‌ट्टी जिला बिलासपुर

2- करन साहू, उर्फ छोटू पिता संत कुमार साहू उम्र 22 वर्ष साकिन कुंदरापारा मिलन चौक तिफरा सिरगि‌ट्टी बिलासपुर