Loading ...
क्राइमबिलासपुर

दर्दनाक हादसा। अशोक नगर चौक के पास रेत से भरी हाईवा ने युवक को कुचला, युवक की हुई मौके पर ही मौत

बिलासपुर ।सीपत रोड सरकंडा में अशोक नगर के पास आज दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा चालक ने एक बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रेत भरी हाइवा क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 8995 को लेकर दोपहर 1,30 बजे के आसपास सेन्दरी से मोपका की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहे बाइक क्र. CG 10 EN 3710 जिसमे संजय कुर्रे पिता सोनदास कुर्रे निवासी पीपरतराई (कोटा) सवार था हाइवा चालक ने ठोकर मार दी जिससे युवक गिर कर हाइवा के नीचे आ गया और चक्के में दबकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया   हाइवा के पिछले चक्के में घसीटते हुए वाहन ने युवक को कुछ दूर तक ले गया। जिससे युवक वाहन के चक्के में बुरी तरह से फंस गया था हाइवा चालक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्यवाही अभी जारी  है।