Loading ...
कोटा

कोटा क्षेत्र के आमागोहन से बगबूढ़ा मार्ग के बीच अरपा नदी में निर्माणाधीन पुल के एप्रोच रोड बनाने, ठेकेदार ने लोगो के घरों के सामने की लाखों ट्रक मिट्टी खुदाई कर बनाई रोड, सरकार को करोड़ों के राजस्व का लगाया चुना, विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा यहां बड़ा खेल

कोटा। कोटा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आता है । यहा के लोग ज्यादातर कम पढ़े लिखे, सीधी साधे और भोले भाले माने जाते है। जिसका बाहरी लोग आए दिन फायदा उठाते देखे जा सकते है।

हाल ही में किया क्षेत्र के आमागोहन से बगबुडा जाने वाली मार्ग में अरपा नदी के ऊपर बनाई जा रही है। इस ब्रिज को जोड़ने इसका अप्रोच रोड का निर्माण किया गया है। वही इसके एप्रोच रोड के निर्माण के लिए जितनी भी मिट्टी लगी है वह सभी रोड के बगल की ऊंची टीलाओ को काटकर बनाया गया है।

मिट्टी की खुदाई इस तरह की गई की कि 15 से 20 फुट तक गड्ढे हो गए है। वही बड़े बड़े वृक्षों के चारों ओर की मिट्टी निकाल लेने से उन पेड़ो की जाड़ों तक को कमजोर कर दी गई है।

इस तरह ठेकेदार द्वारा न सिर्फ सरकार को इस तरह बिना अनुमति बिना रॉयल्टी के मिट्टी खोदकर सड़क का निर्माण कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है, अपितु कई लोगो के घरों के सामने 15 से 20 तक का गड्ढा खोद देने से उन ग्रामीणों का मकान पानी – बरसात में कभी भी गिरने का खतरा पैदा कर दिया है। इन गड्ढों में छोटे बच्चे भी कभी भी जाने अनजाने में गिर सकते है। वही यह भी देखा जा रहा है कि ऊंचे ऊंचे पेड़ों के नीचे की पूरी मिट्टी खुदाई कर दिए है जिससे वह पेड़ भी बरसात के पानी में कमजोर होकर कभी भी गिर सकता है। और कोई भी अचानक हादसे का शिकार हो सकता है।

वही ब्रिज निर्माण में बन रहे सीमेंट के ब्लाक के लिए भी नदी के किनारे से सैकड़ों गाड़ी रेत निकाली गई है। 

यह बड़े आश्चर्य की बात है कि इतने बड़े ब्रिज के अप्रोच रोड निर्माण में लाखों ट्रक मिट्टी की जरूरत पड़ी है। और प्रतिदिन ठेकेदार ने रोड के किनारे की मिट्टी खोदकर रोड का निर्माण किया है, क्या इस क्षेत्र के विभाग का की अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं आता होगा जिसे यह सब दिखाई नहीं दिया। अगर दिखाई दिया तो वे अब कोई कार्यवाही क्यों नहीं किए? या यह सब अधिकारियों की मिली भगत से सरकार को करोड़ों के राजस्व का चुना लगाया जा रहा था। यह जांच का विषय है।

जब इस संबंध में हमने कार्यपालन अभियंता आर. के. खाम्बरा से पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया आप खुद ही सुनिए….

आर.के. खाम्बरा
(कार्यपालन अभियंता)
लोक निर्माण विभाग राजस्व मंडल बिलासपुर, जिला- बिलासपुर

वही जिला खनिज अधिकारी दिनेश मिश्रा से इस संबंध में बात किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना रॉयल्टी पटाए ठेकेदार कही भी इस तरह मिट्टी खोदकर रोड का निर्माण नहीं कर सकते, न कही भी नदी किनारे की रेत लेकर पुल में लगने वाले सीमेंट के ब्रिक्स बना सकते। इसकी तत्काल जांच कराकर जो उचित  कार्यवाही होगी की जाएगी। अगर ठेकेदार बिना रॉयल्टी पटाए इस तरह का काम कर रहा है तो उसे पेनल्टी लगाई जाएगी।