Loading ...
कोरबा

वीडियो। निर्दलीय महिला प्रत्याशी के पति द्वारा धमकी भरे अंदाज़ में वोट अपील, कहा…..मै दुनिया म कोई ल नई ड़रव… मोला जेल भी हो जही तभू ले मोर बीबी ह जीतही चुनाव…गुंडा बनके करहूं समाजसेवा

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा से एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी के पति की चुनाव में मतदाताओं से वोट करने की एक धमकी भरा वीडियो सामने आया है।

  जिसमें एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी आरती साहू के पति नरेंद्र साहू महिलाओ एवं ग्रामीणों की मौजूदगी मे अपनी पत्नी के लिए धमकी भरे अंदाज में वोट मांगते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में महिला प्रत्याशी के पति कहते दिख रहे हैं, कि “मैं रोज 200 रुपये की शराब पीता हूँ, महीने का 6 हजार का शराब पीता हूँ, उतने का तो राशन भी नहीं आता होगा। मैं गुंडा हूँ, गुंडा रहूंगा…” इतना ही नही इस दौरान अपनी पत्नी के पक्ष मे वोट की अपील और जनता के आशीर्वाद से जीत मिलने पर नेता बनकर नही बल्कि गुंडा बनकर समाजसेवा की बात कर रहे है।

इस तरह गुंडा गर्दी के अंदाज में जनता को डरा धमका कर अपनी पत्नी के लिए वोट मांगने वाली इस वायरल वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही कुछ लोग चुनाव आयोग को तत्काल इस वीडियो का संज्ञान लेकर ऐसे धमकी भरे अंदाज में वोट मांगने वाले प्रत्याशी पर कठोर कार्यवाही की बात कह रहे है।

  आपको बता दे 23 फरवरी के अंतिम चरण के होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण है। जिसमें कटघोरा के क्षेत्र क्रमांक 5 से आरती साहू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है।