
बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में बीजेपी के महापौर एवं पार्षदों की अप्रत्याशित शानदार जीत के बाद सोमवार को सभापति पद की रायशुमारी के लिए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय पर्यवेक्षक बनकर शहर पहुंचे।
उन्होंने बीजेपी कार्यालय में पार्टी के लोगो से इस पर चर्चा की। जिसमे पार्षद विनोद सोनी के नाम पर आम सहमति बनी है। वही सभापति के लिए बंधु मौर्य एवं विजय ताम्रकार के नाम भी सामने आए है, अगर विनोद सोनी के नाम में कोई विवाद की स्थिति बनती है तब इन नामों पर भी पार्टी में चर्चा की जाएगी।
महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद अब सभापति के नाम की घोषणा जल्द किया जाना है। जिसके लिए पार्टी ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर विचार जानने पर्यवेक्षक भेजे है। जो पार्टी की बैठक बुलाकर आमराय जानकर बीजेपी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट देंगे । जिसके बाद सभापति के नाम की घोषणा की जाएगी । उम्मीद की जा रही है कि होली के पहले सभापति के नाम की घोषणा पार्टी द्वारा कर दी जाएगी।