Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

गुटका थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा खोला,कार  बेकाबू हो कर डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौके पर ही हुई मौत दूसरा घायल

बिलासपुर। बीती रात एक सड़क हादसे में 01 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हॉस्पिटल में भर्ती है।

बिलासपुर-रायपुर रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में बैठे एक युवको की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हैं,जिसका अभी इलाज जारी।


दरअसल, चकरभाठा निवासी  पंकज छाबड़ा, जैकी गेही और आकाश चांदनी संडे एंजॉय करने के लिए बिलासपुर आए हुए थे। देर रात पार्टी के बाद करीब 2 से 3 बजे के बीच वे अपनी इनोवा (CG 10 BK 2221) से चकरभाठा लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में मृतक आकाश ने गुरु नानक ढाबा के पास चलती कर में गुटका थूकने कार का दरवाजा खोला जिससे कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी बेकाबू होकर हवा में उछल गई। कार के दरवाजे खुल गए और तीनों युवक बाहर फेंका गए। जैकी गेही गाड़ी से बाहर गिरा और डिवाइडर के जा टकराया।

वही कार सवार जैकी गेही के सीने, कंधे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाश चांदनी (चालक) और पंकज छाबड़ा भी सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वे भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों युवकों के कार से बाहर गिरने के बाद भी इनोवा की रफ्तार नहीं रुकी। बेकाबू कार आगे जाकर छोटा हाथी वाहन से टकराई, फिर 4-5 बार पलटने के बाद ढाबे के बाहर खड़ी नई अर्टिगा कार से जा टकराई। अर्टिगा में बैठा चालक भी घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद हालात को नियंत्रित करते हुए गाड़ियों को हटाया गया।