योग आश्रम की आड़ में युवाओं को टारगेट, आश्रम में मिले गांजा, सेक्स टॉय, वियाग्रा जैसी कई आपत्तिजनक सामग्री, योग गुरु को किया गया गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में एक योग गुरु के आश्रम में कई आपत्तिजनक सामान मिले है जिसके बाद पुलिस ने योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया है।
योग गुरु के नाम पर एक पाखंडी बाबा पकड़ा गया है। जो प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास रह कर योग सिखाने के नाम पर युवाओं को टारगेट करता था। इस फर्जी योगगुरु का मूल नाम तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 साल) है। पुलिस ने जब इसके आश्रम में रेड की तो आश्रम में 2 किलो गांजा, कई सेक्स टॉय, नशीली गोलियां, वियाग्रा टेबलेट जैसी कई आपत्तिजनक सामान मिले है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पाखंडी योगी बाबा 20 सालो से गोवा में था, वहीं से उसने योग सिखा, वहां विदेशियों को योग सिखाता था, डोंगरगढ़ में पिछले डेढ़ साल से साधु के वेश में रह रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुद को अंतरराष्ट्रीय योग गुरु बताया है। उसने 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर होने और विदेशी फंडिंग का दावा भी किया है। पुलिस अब इन एनजीओ, उसके पासपोर्ट, बैंक खातों और सोशल नेटवर्क की जांच कर रही है।

आरोपी के पास अलग-अलग देशों के योग के सर्टिफिकेट भी हैं। गोवा में भी इस बाबा की कई प्रॉपटीयां है। 2 साल पहले वह डोंगरगढ़ आया, यहां जमीन खरीदी और फॉर्म हाउस बनाकर साधु के भेष में रह रहा था, वे लोग फार्म हाउस को आश्रम कहते थे। योग सिखाने के नाम पर युवाओं को टारगेट किया। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 जून को रेड मारी तो आश्रम की सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस द्वारा आश्रम को सील कर दिया गया है।