Loading ...
न्यूज डेस्कराजनीति

ब्रेकिंग न्यूज़ | डॉ. रमन सिंह हो सकते हैं देश के अगले उप राष्ट्रपति?

नई दिल्ली/रायपुर । देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद उप राष्ट्रपति की कुर्सी जल्द ही नए चेहरे को मिल सकती है। वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब यह पद रिक्त है और भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है।

इधर, नए उपराष्ट्रपति के लिए संभावित नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह का नाम चर्चाओं में सबसे आगे चल रहा है।

क्यों चर्चा में है डॉ. रमन सिंह का नाम?

डॉ. रमन सिंह भारतीय राजनीति का एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं।
वे 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्र सरकार में खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री भी रह चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व से उनका विश्वासपूर्ण संबंध भी उनकी दावेदारी को मजबूत बनाता है।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

भारत निर्वाचन आयोग ने उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
लोकसभा और राज्यसभा के कुल 786 सदस्य इस चुनाव में मतदान करेंगे।नए उपराष्ट्रपति का चुनाव आगामी 15 अगस्त से पहले संभावित माना जा रहा है।यदि सत्ताधारी दल द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन मिला, तो वे निर्विरोध भी चुने जा सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान जल्द ही अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर सकता है।
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी एक पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस बार यह सम्मान छत्तीसगढ़ को मिलना चाहिए।

भावित नामों की सूची में और कौन?

रमन सिंह के अलावा कुछ अन्य नाम भी चर्चा में हैं:
रमेश बैस – पूर्व राज्यपाल
थावरचंद गहलोत – कर्नाटक के राज्यपाल

ओम माथुर, हर्षवर्धन, जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सुर्खियों में हैं

हालांकि आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, मगर जिस तरह से डॉ. रमन सिंह का नाम राष्ट्रीय राजनीति में फिर से उभरा है, और जिस तरह से उनके अनुभव, स्वभाव, और पार्टी में पकड़ को देखा जा रहा है, उप राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हो गया है।