
बिलासपुर। भारतीय रेलवे की सलाहकार समिति में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गायत्री साहू को कारगी रोड कोटा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति रेलवे द्वारा हाल ही में जारी आदेश के तहत की गई है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समिति के नव-नियुक्त सदस्यों से आगामी बैठक के लिए एजेंडा प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में इन्हीं एजेंडों पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नागरिक सुझावों को रेलवे तक पहुंचाने में गायत्री साहू की यह भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


