Loading ...
छत्तीसगढ़

मेरिट छात्रों को IPL मैच दिखाने की तैयारी, 10 मई को रायपुर स्टेडियम में विशेष व्यवस्था

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों को 10 मई 2026 को Indian Premier League (IPL) का मैच दिखाया जाएगा। यह मैच नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके उत्साह को बढ़ाना है। सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चयनित छात्रों को एक शिक्षक के साथ 10 मई को सुबह 10 बजे तक रायपुर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही छात्रों के लिए यात्रा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। जनसंपर्क विभाग को मैच के टिकट की व्यवस्था करने तथा एससीईआरटी रायपुर को छात्रों के ठहरने और भोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने इस आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे इस अवसर का पूरा आनंद उठा सकें।