
बिलासपुर। जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में डर, धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों रुपये व भारी मात्रा में सोने के जेवर हड़पने के एक गंभीर मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
जान से मारने की धमकी देकर हड़पे 14.50 लाख रुपये और सोना
मामले का खुलासा तब हुआ जब राजीव बिहार (सरकंडा) निवासी प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि अस्वस्थता के चलते उन्होंने अपने घरेलू कामकाज, बैंक लेनदेन और घर के लॉकर की चाबियां अपनी नातिन (पोती) को दी हुई थीं। जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथी प्रार्थी की नातिन को परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों को जान से मारने व एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डरा-धमका रहे थे। ब्लैकमेलिंग से भयभीत होकर पीड़िता ने बैंक खातों (SBI व सहकारी बैंक) से किश्तों में कुल 14,50,000/- रुपये (ATM और PhonePe के जरिए) आरोपियों को दे दिए। इसके अलावा, आरोपियों ने आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे 450 ग्राम सोने के आभूषण (हार, चेन, अंगूठी, झुमके आदि) भी ऐंठ लिए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने त्वरित दबिश देकर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के पास से बरामद:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है: नगदी: ₹40,000/-, सोने के जेवर: 02 अंगूठी एवं 01 चेन (पीली धातु),वाहन: अपराध के पैसों से खरीदी गई 01 एक्टीवा गाड़ी,अन्य: मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
आयुष यादव (22 वर्ष), पिता- धर्मेंद्र यादव, निवासी- मोपका विवेकानंद नगर, सरकंडा।
* आदर्श शर्मा (19 वर्ष), पिता- रमाकांत शर्मा, निवासी- दीनदयाल कालोनी बहतराई, सरकंडा।
प्रिंस साहू (18 वर्ष 03 माह), पिता- नंदकिशोर साहू, निवासी- दीनदयाल कालोनी बहतराई, सरकंडा।
आदित्य पांडे (19 वर्ष), पिता- हेम कुमार पांडे, निवासी- बजरंग चौक के पीछे आर.के. नगर, सरकंडा।
घटना में शामिल 2 आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस अभी जुटी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को 02 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य 2 आरोपी (प्रियम शर्मा एवं शौर्य करोलिया) फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।