Loading ...
विशेष

गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण सम्मान से पत्रकार रामगोपाल व लक्ष्मीकांत हुए सम्मानित

बिलासपुर । पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की आमसभा एवम गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण समारोह महादेव घाट रायपुर मे आयोजित किया गया। जिसमे मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोपाल भार्गव व उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत को मस्तूरी क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता व श्रेष्ठ लेखन के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया है।

समारोह मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, महासचिव सुनील यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण खरे, गुलाब दीवान इस्माइल खान, अजीत सिंह, रामगोपाल भार्गव, लक्ष्मी कांत, भूषण सिंह, कुलेश्वर सिन्हा, निहारिका श्रीवास्तव, मनोज गोयल, मधुमिता नियाल, प्राची पांडे, शान्ति देवांगन सहित प्रदेश भर के पत्रकार उपस्थित रहे।