हिंदु गौरव गाथा पर लिखी लेखक अमरेंद्र रत्नू का “महाराणा ” नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

रायपुर : श्रवन मास का आखरी सोमवार को रायपुर वृदनावन भवन मे आयोजित “महाराणा” पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे स्वयं लेखक अमरेंद्र रत्नु , हिंदु कुल तिलक घर वापसी के महा नायक राजा प्रबल प्रताप जुदेव और अन्य प्रंथो के राजा, बजरंग दल, और हिंदु संगठनों के लोग थे।
जिसमे हिंदू जन-घर वापसी आंदोलन की चर्चा ज़ोरो से हुईं और महाराणा पुस्तक का विमोचन हुआ। “महाराणा” पुस्तक राजपुतो की अनसुनी और दबी सच की कहानी को जन कल्याण हेतु उजागर किया हैं।जिसमे यह भी बताया गया हैं की कैसे शिक्षा का दुरूपयोग करके हिंदु गौरव गाथा को धूमिल करने की कोशिश की गयी हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हिंदू महाराणाओ की गौरवशाली इतिहास और उनके बलिदान को पूरे देश के युवाओ ओर जनता तक पहुचाने का कार्य किया हैं। समारोह मे हिंदू हित और हिंदू सुरक्षा की बात सनिश्चित हुईं। अनेको युवाओं ने बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिया और सोए हुए हिन्दुओं को जगाने का प्रण भी लिया।
कार्यक्रम में बिलासपुर के सनातनी हिंदू युवा व समाजसेवी धनंजय गोस्वामी , योगी जायसवाल, अमित जायसवाल, संस्कार चौबे, नीलेश बेहरा, अमर जायसवाल, राम साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए थे।