Loading ...
बिलासपुरविशेष

मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट,रतनपुर के आशीष सिंह ठाकुर पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए।

बिलासपुर : महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के अध्यक्ष पद पर आशीष सिंह ठाकुर को एक बार पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया हैं।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु महामाया मंदिर कार्यालय में विगत दिनों बैठक आयोजित की गई थी जहा ट्रस्टी के सभी 21 सदस्यो में से 20 सदस्यो ने भाग लिया 1 सदस्य तबियत ठीक नही होने की वजह से भाग नही ले पाए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने चुनाव न कराते हुए सर्वसम्मति से पुनः एक बार आशीष सिंह ठाकुर को ट्रस्टी का अध्यक्ष चुन लिया है।

ज्ञात हो कि महामाया मंदिर का ट्रस्ट 05 मार्च 1982 को बनाया गया था जिसके बाद से मरणोपरांत तक इस ट्रस्टी के अध्यक्ष ठा बलराम सिंह ही रहे, उनके निधन के पश्चात उनके पुत्र ठा आशीष सिंह को मंदिर का नया ट्रस्टी अध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान में उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था लेकिन ट्रस्टी के सदस्य ने पुनः उनको सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया है। वही ट्रस्टी ने मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मोतीचंद जायसवाल, संतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश जुनेजा, सहसचिव मनोहर चंदेल को बनाया है।

इस अवसर पर टेस्टी के सदस्य सुनील सोंथलिया, बृजमोहन अग्रवाल, बजरंग लोहिया, चेतनधर दीवान, मनराखन जायसवाल, संतोष शुक्ला, शक्ति सिंह, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, अनिल खंडेलवाल, धर्मेन्द्र चंदेल, शैलेन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।