Loading ...
तखतपुर

‘ हाथ से हाथ जोड़ो’ पद यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को प्रत्येक गाँव व बूथों तक पहुँचाना : रश्मि सिंह

तखतपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राहुल गांधी जी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि आशीष सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस ने तखतपुर विधानसभा के बेलपान में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा की निकाली।_

राज्य के 307 ब्लॉक संगठनों में एक साथ ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ पदयात्रा शुरू की गई है। यह पदयात्रा पूरे दो माह तक चलेगी। प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में 10 किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य रखा गया है।_

_तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली पदयात्रा में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

क्षेत्रीय विधायक ने दावा किया कि इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आठ वर्ष की वादाखिलाफी, नाकामी, बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

इस अवसर परजिला पंचायत बिलासपुर के सभापति जितेंद्र पांडेय जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शुक्ल जी,कृषि मंडी उपज तखतपुर के अध्यक्ष गरीबा यादव, नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन जी सुनील जांगड़े, प्रवीण शर्मा,रामलाल वर्मा, बिसाहूकश्यप, मोहित राजपूत, पूनम साहू,सुनील आहूजा,विशाल कश्यप व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।