Loading ...
तखतपुरधार्मिक

विधायक डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने भरनी में स्थित करीया मंदिर में भक्तों के साथ पूजन अर्चना कर क्षेत्रवासीयो के खुशहालीयों के लिए कामनायें की

तखतपुर : तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया।

आज हर घर और हर शिवालय में हर-हर महादेव की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। इस दिन घर और शिवमंदिर में भगवान शिव के निराकार रूप शिवलिंग की पूजा करते हुए उनका बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दहीं, घी और गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं।

महाशिवरात्रि के इस पवन पर्व के दिन तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि आशीष सिंह ने भरनी में स्थित करीया मंदिर में भक्तों के साथ पूजन अर्चना कर क्षेत्रवासीयो खुशहाली के लिए कामना की, इसी क्रम में आगे तखतपुर कैलाश नगर शिव मंदिर में विधायक तखतपुर डॉ. रश्मि आशीष सिंह जी एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव माननीय आशीष सिंह ठाकुर ने जलाभिषेक किया उसके बाद भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया । फिर वार्ड के शिव मंदिर में वार्ड के महिलाओं साथ जलाभिषेक व पूजन विधायक तखतपुर द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पाण्डेय जी,नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवाश, कृषि मंडी उपज तखतपुर के अध्यक्ष गरीबा यादव जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी देवांगन, पार्षद , अमित भारते,लक्ष्मी यादव,कैलाश देवांगन, लवली हुरा,सतीश अवस्थी, सुनील आहूजा,मोहित राजपूत, संदीप मिश्रा, अभिषेक पांडेय,चंद्रप्रकाश देवांगन,अनुराग यादव,सरपँच भरनी किरण वस्राकार, सुनील जांगड़े ,दिलीप मिश्र भी साथ में उपस्थित रहे।