
बिलासपुर । हेवंस पार्क होटल के सामने प्राण घातक हथियारो से एक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी जुलूस निकाल कर न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 12 दिनो की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मैडी ग्रुप के लोगो के द्वारा पुरानी रंजिश का बदला लेने भास्कर वर्मा नामक युवक को घेर कर 07 मई की देर रात उसके ऊपर फरसानुमा हथियार से 10 – 15 लोग मिलकर जान से मारने की नियत से प्राण घातक वार किए थे। जिससे युवक को गंभीर चोटे आई थी जिसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।उक्त घटना पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा पु से) के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ACCU बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की टीम को लगाया गया था।
घटना स्थल निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपी स्वयं ग्रुप के सदस्य होने पाए गए हैं। सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है ।
आरोपियों द्वारा घटना कारित करने उपयोग किए गए फरसानुमा हथियार, चाकू, तलवार को आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से 02 कार 01 बाइक और 01 स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस की जांच में जानकारी सामने आई है कि काफी समय पहले हमले ने घायल युवक भास्कर वर्मा ने आरोपी काव्य गढ़ेवाल और सिद्धार्थ शर्मा की पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए मैडी ग्रुप के लोगो द्वारा पूरी प्लानिंग के साथ उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 06 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
आरोपियों का अपराध एसटी/एससी एक्ट एवम आर्म्स एक्ट के अंतर्गत धारा जोड़ी गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की जुलूस निकाल कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहा से गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को 12 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की प्रयास जारी है।
•गिरफ्तार आरोपीयों के नाम-
1• काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष निवासी चकरभाठा और कोनी
2• सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन
3• प्रिंस शर्मा उर्फ निकेत शर्मा पिता ध्रुव कुमार शर्मा उम्र 31 वर्ष
निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर
4• आयुष मराठा पिता जितेंद्र राव गायकवाड उम्र 18 निवासी चांदनी चौक कुडुदंड
5• फरीद अहमद उर्फ सोनू खान पिता अब्दुल नजीर उम्र 28 वर्ष निवासी मंझुआ पारा सिविल लाइन
6• एम वरुण पिता एम सोमेश उम्र 24 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 773/बी ,बिलासपुर