Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

कम्पटीशन कम्युनिटी संस्थान शहीद परिवारों के बच्चो को अपनी ऑनलाइन/ऑफलाइन कोर्सेस निशुल्क उपलब्ध कराएगी।

बिलासपुर । कम्पटीशन कम्युनिटी एक संस्थान है जो सभी प्रकार के कंपीटीशन एग्जाम की तैयारी करवाती है । जो हमारे छत्तीसगढ़ में सीजी पीएससी, एसएससी व व्यापम परीक्षाओ की छात्र छात्राओं को तैयारी करवा रही है।

इस संस्था के डायरेक्टर सैय्यद उबैद अकबर एवम सीईओ मृणाल शर्मा ने आज “बिलासपुर प्रेस क्लब” में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा एक नया प्रयास शहीदों के परिवारों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिन छात्रों के अभिभावक (जो किसी सैन्य सेवा में रहे है जैसे ARMY.CRPF & OTHER) वर्ष 2022 या उसके बाद किसी भी हमले अथवा दुर्घटना में शहीद हुए है, उन्हें हमारे सभी ऑनलाइन/ऑफलाइन कोर्सेस को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसके तहत सभी जो 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है अथवा करना चाहते है उन्हें सीजी पीएससी, एसएससी /बैंकिंग/रेलवे ,व्यापम एवम वन डे एग्जाम की कोर्सेस उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसकी ऑफलाइन कोर्स सिर्फ बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव में उपलब्ध होगा।

इस संस्था के डायरेक्टर सैय्यद उबैर अकबर ने आगें जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत छात्रों को प्राइमरी वेरिफिकेशन के तहत कुछ जरूरी प्रमाण पत्र अथवा दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा जैसे :

1.आधार कार्ड

2.शैक्षणिक प्रमाण पत्र

3.अभिभावक नियुक्ति प्रमाण पत्र अथवा सेवा प्रमाण पत्र

4.अभिभावक मृत्यु प्रमाण पत्र आदि

नियम एवं शर्ते

1. एक परिवार से केवल एक ही छात्र का चयन किया जाएगा।

2. एक छात्र को हमारे द्वारा संचालित सभी कोर्सेज में से किसी भी एक कोर्स को उपलब्ध कराया जाएगा।

3. ऑफलाइन कोर्स हेतु छात्र जिस भी वर्ष सेशन में एडमिशन लेंगे उसे उसी संस्थान एवं सेंटर में कोर्स कंप्लीट करना होगा। अन्यथा अन्य सेशन अथवा सेंटर पर उन्हें कोर्स पूरा करने की अनुमति नही दी जाएगी।

4. ऑनलाइन कोर्स की बैलीफिटी उतने ही समय की होगी जितना की उस कोर्स के।लिए निर्धारित की गई है।

5. सब्सक्रिप्शन मोड़ वाले कोर्स हेतु 6 माह हेतु फ्री सक्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।