Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेश स्तरीय महासभा 23 मई को कोंडागांव में आयोजित, महासभा के जरिए समाज को संगठित कर करेंगे अपने शक्ति का प्रदर्शन

बिलासपुर । मानिकपुरी पनिका समाज की आज प्रदेश में जनसंख्या लगभग 15 से 20 लाख के लगभग है लेकिन उनकी शासन प्रशासन में भागीदारी न के बराबर है जिससे समाज के लोग चिंतित है।

जिसके लिए समाज के कुछ वरिष्ठ जानो के द्वारा जनजागरण अभियान चला कर समाज को संगठित कर प्रदेश में अपनी उपस्थिति मजबूत तौर पर दर्ज करने का सतत प्रयास की जा रही है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में आज पनिका समाज के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी बात रखी गई। समाज के प्रदेश सचिव तुलसीदास मानिकपुरी, संभागीय सह सचिव अशोक मानिकपुरी, प्रवक्ता पी.डी मानिकपुरी एवम जिला कार्यकारिणी सदस्य शेखरदास दीवान ने कहा की हमारी जनसंख्या आज प्रदेश भर में लगभग 15 से 20 लाख होने के वावजूद सरकार के द्वारा हमारी उपेक्षा की जा रही है जनसंख्या के अनुसार हमारी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए । लेकिन सभी राजनीतिक दल हमे सिर्फ अपना वोट बैंक के रूप में बस देखते आ रही है। आज प्रदेश में हमारे समाज के लिए एक छात्रावास तक नही है जिसकी मांग हम लगातार कर रहे है।

आगे उन्होंने कहा कि कोंडागाव में 23 मई को समाज की प्रदेश स्तरीय महासभा आयोजित किया गया है। जिसमे हमने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव , पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम , छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को आमंत्रित किया है। इस महासभा सम्मेलन के माध्यम से हम अपने समाज को संगठित करेंगे तथा अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेंगे ।