Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने 160 गुम हुए मोबाईल को “अर्पण अभियान” चलाकर लोगो को लौटाया, अपने गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर लोगो के चेहरे में आई मुस्कुराहट, ‘किसी दूसरे का मोबाइल पाने पर थाने में सूचना न दे कर उसे यूज करते रहना अपराध है आगे मामले दर्ज करेंगे ‘ : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस की साइबर टीम ने अपनी टेक्निकल टीम की मददत से जिले के 160 गुम एवम चोरी हुए मोबाइल को विभिन्न विभिन्न स्थानों एवम राज्यो से ढूंढ कर उसके रियल मालिक को वापस किया ।

•अपने मोबाइल वापस पाकर लोगो के चेहरे खुशी से खिले

लंबे समय से गुम हुए मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगो को जब आज पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के हाथो उनका मोबाइल वापस दिया गया तो उनकी चेहरे खुशी से खिल उठे।

एक महिला ने बताया कि वह छट्ठी के कार्यक्रम में गई हुई जहा एक वर्ष पूर्व उनका मोबाइल गुम हो गया था जिसकी रिपोर्ट रतनपुर थाने में की थी आज वापस अपना मोबाइल पाकर वह बेहद खुश है।

एक पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने अपनी पहले सैलरी में उसे यह मोबाइल गिफ्ट किया था। जो कुछ ही दिनों बाद गुम हो गई थी। आज उसे वापस पा कर वो बेहद खुश है। इसके लिए उन्होंने पुलिस की पूरी टीम का शुक्र अदा किया।

इसी तरह कई लोग मिले जिन्होंने मोबाइल पा कर अपनी खुशियों का इजहार करते हुए बिलासपुर पुलिस एवम उनकी सायबर सेल की टीम का धन्यवाद किया।

इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि मोबाइल में हम सबकी बहुत ही आवश्यक नंबर्स, एप्लीकेशन एवम जानकारियों रहती है। मोबाइल गुमने पर इसकी कीमत से ज्यादा हमे इसके डेटा चले जाने का दुख होता है। किसी का गुमां मोबाइल मिलने पर मिलने वाले को पास के किसी भी थाने में इसकी सूचना देनी चाहिए । लेकिन कुछ लोग इसे लंबे समय तक स्वयं इस्तेमाल करते रहते है जो कि बहुत गलत बात है ,आगे पुलिस इस तरह से दूसरे के मोबाइल को इस्तमाल करने वालो पर कार्यवाही भी करेगी।

160 लोगो के गुम एवम चोरी हुए मोबाइल लौटाया गया।

मोबाईल प्राप्त करने वालो में आवेदक श्री दुषयंत साहू, श्रीमती नम्रता कौशिक, श्री योगेन्द्र सिंह, श्री सलीम भार्गव, श्री मुकुल केवट, श्री राजेन्द्र धुरी, श्री अंकित चौबे, श्रीमती अमरीका कुर्रे, श्रीमती चित्रलेखा, श्री परिवेश श्रीवास्तव, श्री विरेन्द्र कुमार सेन, श्रीमती अरूंधती साहू एवं अन्य कुल 160 लोग उपस्थित रहे।

•सायबर एक्सपर्ट ने जानकारी साझा किया :

कार्यक्रम के दौरान सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, टुरिजम प्लॉन के नाम पर कस्टमर केयर के नाम पर, ऑन लाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।

•इस अभियान की टेक्निकल टीम जिनका योगदान सराहनीय रहा :

इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर के निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, अजय वारे प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं, आरक्षक तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, निखील रॉव, प्रशांत सिह, प्रशांत राठौर, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यू. की सम्पुर्ण टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।