Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी सहित 08 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ ” से सम्मानित किया गया

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी सहित 08 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीयों को “कॉप ऑफ द मंथ “ सम्मान से सम्मानित किया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बेहतर पुलिससिंग को बढ़ावा देने अच्छे एवम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को प्रति माह”कॉप ऑफ द मंथ मई 2023″ अवार्ड से नवाजा जाता है, ताकि अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिले। जिसमे चयनित अधिकारी/ कर्मचारी को प्रति माह पुलिस अधीक्षक के हाथो प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से – पुरुष्कृत कर सम्मानित किया जाता है।

इस प्रकार उत्कृष्ट अधिकारी / कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिये लग्न एवं परिश्रम से कार्य करने की प्रेरणा देती है।

इस माह उत्कृष्ट कार्य के लिए “कॉप ऑफ द मंथ मई 2023” सम्मान से निरीक्षक परिवेश तिवारी, उ.नि. अजय वारे, उ.नि. प्रसाद सिन्हा, स.उ.नि. संतोष सारिवान,प्र. आर. 303 आतिश पारीक, आर. 203 सत्येन्द्र सिंह राजपूत आर. 1010 यासीन हुसैन, आर. 837 अफाक खान आदि को सम्मानित किया गया है।