Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : मैग्नेटो मॉल के सामने हॉकी, बेसबॉल से जानलेवा मारपीट करने वाले युवक कांग्रेस के पूर्व नेता हुए गिरफ्तार

बिलासपुर। मैग्नेटो मॉल के सामने हुई मारपीट के 04 आरोपियों की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवक कांग्रेस के पदाधिकारी रहे घायल विश्वजीत सिंह अनंत पिता स्वं बलराम सिंह ग्राम मोहतरा के साथ मेग्नेटो माल बिलासपुर के पास युवक कांग्रेस के ही पदाधिकारी नितेश सिंह ठाकुर द्वारा रास्ता रोककर अपने अन्य साथियों के साथ हॉकी,बेस बॉल से जमकर मारपीट किया गया था।

जिसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा अभी भी इलाज जारी है। जिसके बयान एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर खोज बिन किया जा रहा था।

प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन परवेश तिवारी ने आरोपीयों के पतासाजी हेतु टीम गठीत कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।

तभी मुखबीर से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपीयों को पकडकर कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर सभी आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किये। जिसके बाद गवाहों के समक्ष पृथक-पृथक मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं हाकी स्टीक, बेसबाल, पत्थर जप्त कर कब्जा लिया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपीयों के संबंध में विवेचना जारी है।

आरोपियो के नाम :

01• आरोपी नितेश सिंह ठाकुर उर्फ बीरू पिता श्री राम कुमार सिंह उम्र 32 साल निवासी ग्राम किरारी मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ०ग०)

02• योगेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ टिन्कु राणा पिता हिरेन्द्र सिंह उम्र 28 साल निवासी नेता नगर मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0 )

03• विशाल सिंह उर्फ पुतु सिंह ठाकुर पिता श्री स्वर्ण सिंह उम्र 31 साल निवासी ग्राम किरारी मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर( छ०ग० )

04• उमेश सिंह ठाकुर उर्फ पप्पु सिंह पिता श्री संतोष सिंह ठाकुर उम्र 34 साल निवासी मस्तुरी हास्पीटल के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ0ग0)