Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर : ACCU की टीम ने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी के जेवर किया बरामद

बिलासपुर। जिले के अलग अलग जगहों के ज्वैलरी दुकानों से सोने – चांदी के जेवर चोरी करने वाले एक गिरोह को ACCU की टीम पकड़ने में सफलता हासिल किया है , साथ ही आरोपों के पास से चोरी की गई भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवर भी आरोपियों से बरामद किया है।

हाल ही के दिनो मे न्यु श्रीराम ज्वेलर्स मोपका , सरकण्डा में 04 जून की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात आरोपी दुकान का शटर का ताला तोडकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी के जेवर जिसकी कीमत करीब 92,700 रू को चुरा ले गया था जिसकी रिपोर्ट राम लाल सोनी पिता स्व. छोटे लाल सोनी निवासी – सिटी पार्क काॅलोनी ,मोपका ने संरकण्डा थाने में दर्ज कराई थी।

प्रकरण को जांच में ले कर दूकान में लगे सी.सी. टी.वी. फुटेज देखे गए जिसने दो आरोपी मुॅह में कपडा बांधकर चोरी करते दिखाई दे रहे थे।
इसी प्रकार शैल ज्वेलर्स, खम्हरिया थाना सीपत में भी 14 जून की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात आरोपी दुकान का शटर का ताला तोडकर ज्वेलरी दुकान में करीब 70,000 रू की चोरी किया गया था।

जिसकी रिपोर्ट सुशील कुमार सोनी पिता श्री धनसाय सोनी निवासी खम्हरिया ,मेन रोड सीपत ने थाने में की थी। जहा भी दूकान में लगे सी.सी. टी.वी. फुटेज मे दो आरोपी मुॅह में कपडा बांधकर चोरी करते दिखाई दे रहे थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से), द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों को तत्काल पकड़ने हेतु निर्देश दिया गया । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक श्री धमेन्द्र वैषणव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

जब पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आस-पास के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालते रहे साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र एवम् मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान उक्त आरोपियों के संबंध में सरहदी जिले से होने की जानकारी मिली जो चोरी किए गए चांदी के आभूषण को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे थे ।

इसी दौरान मुखबिर ने बता चला की दो व्यक्ति पामगढ़ क्षेत्र में चांदी के आभूषण रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल पामगढ़ क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम को रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनकी तलाशी लेने पर एक थैला में चांदी के आभूषण रखे मिले ।

जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना सरकंडा के मोपका, खमहरिया ,सीपत के ज्वेलरी दुकानो में चोरी करना स्वीकार किए। चोरी किए गए अन्य चांदी के आभूषण को बिलासपुर सुभम विहार के किराए के मकान में रखना बताया। जिनकी निशानदेही पर मकान की तलाशी लेने पर चांदी के आभूषण तथा 02 नग लैपटाप एवम् प्रिंटर भी बरामद किया गया तथा चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त छीनी, हथौड़ी, सब्बल, प्लाश, पेशकश भी बरामद किया गया।

बरामद 01 लैपटाप को बलौदा जांजगीर चांपा था 01 लैपटाप एवम् प्रिंटर को कोरबा के हरदी बाजार ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी करना बताए गया । साथ ही पूछताछ में बताए की सभी चोरी की घटनाओं में एक अन्य आरोपी थाना पामगढ़ के ग्राम भैसो निवासी अनुज टंडन का भी शामिल होना बताया गया। जिसे ग्राम भैंसो जाकर आरोपी अनुज टंडन को हिरासत में लेकर घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपीयो को धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया है। ।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :

01. मंगलु राम केंवट पिता गोपाल केंवट उम्र 24 साल सा. ग्राम बुढीखार पु.स.के. मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

वर्तमान: शुभम विहार थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

02. दीपक टण्डन उर्फ कट्टा पिता शत्रुहन राम टण्डन उम्र 26 साल सा. ग्राम बोरसी थाना पामगढ जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

वर्तमान: शुभम विहार थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)। (निगरानी बदमाश थाना पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)

03. अनुज टण्डन पिता भागीरथी टण्डन उम्र 30 साल सा. ग्राम भैसो थाना पामगढ जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

वर्तमान: शुभम विहार काॅलोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

•बरामद संपत्ति –

01. चांदी का आभूषण वजन करीब 6 किलो ग्राम।
02. ड्रीम युगा होण्डा मोटर सायकल क्रमंाक सी.जी. 10 एक्स 5193
03. दो नग नुकिला औजार, एक नग सब्बल, एक नग हथौडी, एक नग पेचकस, एक नग प्लाॅस, एक नग मोटी छिनी।
04. एक नग चिडी मार एयरपिस्टल।
05. दो नग लैपटाॅप एक नग प्रिंटर।

•विशेष योगदान :

ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक फैजुल होदा शाह, निरीक्षक हरीश टाण्डेकर थाना प्रभारी सीपत उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक प्रशांत सिंह, तरूण केशरवानी, सरफराज खान, बोधुराम कुम्हार व थाना स्टाॅफ।