Loading ...
क्राइमबिलासपुर

यूथ कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष शेरू असलम की बड़ सकती है मुश्किलें, सरकंडा थाने ने धारा 506 के तहत किया अपराध दर्ज

बिलासपुर। जिले में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी अपने अनैतिक क्रियाकलापो से पार्टी की लगातार बदनामी कर रहे है। हाल ही में मैग्नेटो मॉल के सामने अपने ही पार्टी के लोगो के साथ जमकर मारपीट करने का एक बड़ा मामला सामने आया था जिसके बाद मारपीट करने वाले 04 यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को पार्टी ने पद से हटा दिया था अब शहर अध्यक्ष शेरू असलम का एक नया मामला किसान को धमकाने का सामने आया है।

यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम जमीन के एक मामले को लेकर ग्रामीण किसान को जान से मारने की धमकी एवम गाली गलौच करने की एक वीडियो सामने आया है। जिसकी शिकायत ग्रामीण किसान ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जिसकी शिकायत के बाद आरोपी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरू असलम के विरुद्ध 506 धारा के तहत अपराध दर्ज कर ली गई है।

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरू असलम द्वारा मोपका के एक जमीन को अपना बतलाते हुए किसान को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था,जिस वीडियो में शेरू असलम ने खुद को युवा कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बता कर किसान को धमकी दे रहा है।

पीड़ित किसान उमेंद्रराम साहू ने इस पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की थी । जिसके बाद सरकंडा थाने ने आरोपी शेरू असलम पर धारा 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।