Loading ...
क्राइमबिलासपुर

थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मनाया गया “अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” • स्कूली छात्र- छात्राओ द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन, निकाली गई जागरूकता रैली

बिलासपुर“अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” के अवसर पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल, खपरगंज में अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” के इस अवसर पर स्कूल के छात्र/ छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक, चित्रकला, रंगोली, निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण के द्वारा नशा मुक्ति की संदेश दी गई।

स्कूली छात्र/ छत्राओ ने इस कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/ छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में नुक्कड नाटक में शौर्य ताम्रकार, रोहित घण्टा, अक्षिता शर्मा, गगन देवांगन, लाभांश सराफ ने भाग लिया। चित्रकला में प्रथम स्थान साकार शुक्ला, द्वितीय स्थान श्रृष्टि डडसेना तृतीय स्थान अदिति नामदेव, रंगोली मे प्रथम स्थान लाभांश सराफ, द्वितीय स्थान साक्षी दुबे, तृतीय स्थान अनम सिद्धिकी, निबंध में प्रथम स्थान अनम सिद्धिकी, द्वितीय स्थान लोकेश वस्त्रकार ने प्राप्त किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओे को बिलासपुर पुलिस द्वारा रोटरी क्लब क्राउन एवं पायल एक नया सवेरा सामाजिक संस्था के सहयोग से प्रतिक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।

कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर ) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार द्वारा नशे से निजात पाने के संबंध मे जागरूकता संबंधित जानकारियां छात्र छात्राओं को दी गई।कार्यक्रम पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई जो गोल बाजार, सदर बाजार, तेलीपारा होते वापस स्कूल में जा कर समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर) राजेंद्र जायसवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल, निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक श्री हरिशचंद सिंह ठाकुर, सउनि भानू पात्रे, सीता साहू, प्र.आर. निर्मल सिंह, परमेश्वर सिंह, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेमलाल सूर्यवंशी, तदवीर सिंह, समर बहादुर सिंह, रंजीत खरे, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, धर्मवीर सिंह, स्वामी आत्मानंद स्कूल कीे प्राचार्य राजी गुप्ता, रोटरी क्लब क्राउन की अध्यक्ष श्रीमती निरू बिस्ट, आयुषी अग्रवाल, वंशीका बेरीवाल, सुनीता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, पायल एक नया सवेरा की अध्यक्ष पायल लाठ , चंचल सलूजा, वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी, सुरेश नंदनी ठाकुर, जन प्रतिनिधी, छात्र छात्राएं एवं अत्यधिक संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।