Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी ख़बर : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम की जमानत अर्जी खारिज करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल

बिलासपुरमोपका के एक किसान को धमकाने के मामले में शहर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे आज जेल भेज दिया है।

ज्ञात हो कि मोपका के किसान उमेंद्र साहू ने यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम पर आरोप लगाया था की उसकी जमीन पर जबरन शेरू असलम द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उसके खेत के मेढ़ को काटकर अपनी जमीन में मिला लिया गया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवम कलेक्टर से की थी।

(किसान को धमकाते हुए :शेरू असलम)

इस धमकी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वाइरल हुआ था। जिसमे शेरू असलम किसान को धमकी देते हुए कह रहा है कि … मैं युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं तेरे को यहीं से उठाकर ले जाऊंगा..,तू मेरा कुछ नही बिगाड़ पाएगा। इस वीडियो के वाइरल होते ही चारो तरफ शेरू असलम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी।

(प्रार्थी किसान)

मामला तुल पकड़ने के बाद मजबूरन सरकंडा थाने को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना पड़ा। और धारा 506,151 के तहत शेरू असलम के खिलाफ मामला दर्ज की गई थी। जिसकी जमानत के लिए शेरू असलम ने आज सिटी मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत हुआ। लेकिन शेरू असलम की जमानत अर्जी को सिटी मजिस्ट्रेट ने खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।