
बिलासपुर। अरपा पुराने पुल के नीचे रिवर व्यू के पास एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश नदी में देखी गई है।
आज सुबह इस लाश को किसी राहगीर ने देखा तो इसकी सूचना उन्होंने 112 पर कॉल कर दी थी। जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची, अभी पुलिस द्वारा उस लाश को नदी से बाहर निकाला जा रहा है।

लाश में ऊपर के हिस्से में कोई कपड़े नही है। लाश किसी पुरुष का दिखाई पड़ रहा है। फिरहाल लाश के संबंध में अभी पूरी जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस लाश को नदी से निकालने के बाद ही इस संबंध में कुछ बता पाएगी।
