
बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शहर के विभिन्न चौक चौराहों में विशेष अभियान चलाकर मॉडिफाई साइलेंसर वाले गाड़ियों पर कार्यवाही की।
यातायात पुलिस ने ऐसे 17 बुलेट वाहन चालकों एवं यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की ।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मॉडिफाई साइलेंसर युक्त लगे वाहनों पर कार्यवाही के पूर्व में डीएसपी श्री संजय साहू को निर्देश दिए गए है।
जिसके तारतम्य में निरंतर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों एवं विशेष रूप से मोडिफाइ साइलेंस युक्त बुलेट वाहनो, नशे में वाहन चलाने,नाबालिक वाहन चालक,गलत दिशा में वाहन चलाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही शहर के मुख्य चौक चौराहों में निरंतर की जा रही है।
शुक्रवार को कुल -93 वाहनो से कुल-37,100 प्रशमन शुल्क काटा गया। जिसमें 17 बुलेट पर मोडिफाई साइलेंसर एवं नो पार्किंग में खड़ी 30 वाहनो पर कार्यवाही की गई।