Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•शहर के मुख्य चौक चौराहे में कल देर रात तक चली सरप्राइस चेकिंग •176 वाहनों पर की गई कार्यवाही •शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की हुई कार्यवाही

बिलासपुर । शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवम सड़क दुर्घटनाओं से हो रही अकाश्मिक मौत पर नियंत्रण बनाए रखने पुलिस ने कल देर तक तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की सरप्राइस चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 38 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 138 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 49 हजार का समन शुल्क लिया गया ।

इस प्रकार कुल 176 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।