Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•कोर्ट में पेशी के लिए आए आदतन चोरो ने चोरी की प्लान कर अलका एवेन्यू के 03 घरों में एक साथ किया चोरी •सोशल मीडिया के माध्यम से मध्यप्रदेश के एक आरक्षक ने इन आदतन चोरों को पहचाना •चोरी की वारदात में शामिल 05 आरोपीयों को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार • 01 आरोपी अभी भी फरार

बिलासपुर। बीते दिनो शहर के पॉश कॉलोनी अलका एवेन्यू में सिलसिले वार 03 घरो में एक साथ चोरी की वारदात हुई थी । जिसकी रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया था।

इस पूरे मामले में आज दोपहर खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर के पॉश कॉलोनी अलका एवेन्यू के 03 मकानों में एक साथ चोरी की वारदात को अज्ञात चोरी ने अंजाम दिया था। जिस मामले को पुलिस ने बड़ी ही गंभीरता से लेते हुए आस पास की सीसीटीवी खंगाली और संदिग्ध की सूचना सोशल मीडिया में प्रसारित किया। जिसका असर यह हुआ की मनेंद्रगढ़, मध्यप्रदेश के एक आरक्षक ने इन शातिर चोरो को पहचान कर इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को दी। जिसके बाद बिलासपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर छापामार कर उन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज मीडिया के माध्यम से लोगो से अपील किया कि …सभी अपने अपने घरो में सीसीटीवी जरूर लगवाए। आज सोशल मीडिया का जमाना है सीसीटीवी लगने से अपराधी डरेंगे और पकड़े भी जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि गोल्ड लोन वाले बिना किसी प्रक्रिया के पालन के गोल्ड रखकर किसी को भी गोल्ड लोन दे रहे है । इससे अपराधी चोरी के गोल्ड से गोल्ड लोन ले रहा है। आगे इसे बैंको के ऊपर भी पुलिस कार्यवाही करेगी।

घटना का विवरण : प्रार्थी डाॅ. सुरेश सिह पवार पिता श्री स्व. श्री उदय सिंह पवार निवास अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 22 जो शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में क्रीडा अधिकारी के पद पर पदस्थ है, दिनांक 29.07.2023 को शाम करीब 05.00 बजे अपने परिवार सहित घर में ताला बंद करके रायपुर गये थे। जहां से दिनांक 31.07.2023 को सुबह 10.30 बजे घर पहुॅचकर देखे कि बाऊंड्री के गेट में लगा ताला बंद था जिसे खोलकर अंदर घुसे तो घर के मेन गेट के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था अंदर दाखिल होने पर बेडरूम जाकर देखे तो सामान सब अस्त ब्यस्त बिखरा हुआ पडा था, आलमारी को तोडकर खोले थे जिसके अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 50 हजार रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

इसी प्रकार प्रार्थी अभिजीत वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा निवासी अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 12 के पडोसी आकाश सिंह एवं अजय शंकर त्रिपाठी के मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने पर घटना को विवेचना में लिया और घटना स्थल एवं आस- पास में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया तथा घटना स्थल से प्राप्त सी.सी.टी.वी फुटेज जिसमें 04 आरोपी का चोरी की घटना को अंजाम देते हुये दिख रहे थे उक्त सी.सी.टी.वी. फुटेज को सोशल मिडीया के माध्यम से छत्तीसगढ एवं मध्य प्रदेश में प्रसारित किया गया।

उक्त सी.सी.टी.वी.फुटेज में दिख रहे शातिर चोरो को मनेन्द्रगण जिले के आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा आदतन शातिर चोर सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय कंेवट के रूप में पहचान किया गया तथा सभी शातिर चोरो को कोतमा के एक लाॅज में छीपे होने की सूचना दी।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना सिविल लाईन एवं ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम तैयार कर तत्काल कोतमा रवाना किया गया। जहा बताये गये लाज की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। लाॅज में शातिर आदतन चोर सोनु साहू, लक्की शर्मा एवं अजय केंवट मिले तथा लाॅज में ही उनके साथ दो अन्य व्यक्ति मिले जिन्हे हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया । पुछताछ पर आरोपीयों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

बताये कि सोनू साहू और लक्की शर्मा का बिलासपुर में पुर्व अपराध में पेशी होने से आरोपी सोनू साहू द्वारा अपने अन्य साथीयो को साथ लेकर पेशी में जाने एवं बिलासपुर क्षेत्र में ही चोरी की योजना बनाकर निकले थे जो योजना के मुताबिक दिनाॅक 31.07.23 को पेशी के बाद उसलापुर अल्का एवेन्यु जाकर रेकी करना और प्लाॅन तैयार कर चारो आरोपीयो द्वारा मध्य रात्रि को तीन सूने मकानो का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी से प्राप्त सोने के आभूषणो को एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना तथा अपने दो अन्य साथीयों मनीष कोल एवं विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना बताये तथा कुछ रूपये को आपस में बांट लेना बताये आरोपीयों की निशानदेही पर एक्सिस बेैंक से चोरी किये गये सोने के आभूषणो को जप्त किया गया है ।

सभी आरोपीयों से नगदी रकम 70,000 रू एवं एक नग एल.ई0डी. टी.वी. तथा 02 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपीयो द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपीयों ने पुर्व में मध्य प्रदेश के कटनी, शहडोल, अमलई थानो में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जिस पर थाना कटनी में अपराध क्रमंाक /2023 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. थाना सोहागपुर शहडोल में अपराध क्रमंाक 317/2023 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध है।

प्रकरण के आरोपी सोनू साहू के विरूद्ध थाना कोतमा बिजुरी मनेन्द्रगण एवं आर.पी.एफ. में चोरी के 15 अपराध तथा लक्की उर्फ सोनू शर्मा के विरूद्ध थाना मनेन्द्रगण, बिजुरी, कोतमा में चोरी के 12 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी सोनू साहू एवं लक्की शर्मा दोनो आरोपी वर्ष 2019 में थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमंाक 106/19 धारा 457, 380 भा.द.वि. तथा बिलासपुर जिले के अन्य 07 चोरी के मामले में चालान हो चुके है।

सभी आरोपीयो को धारा 457, 380, 34 भा. द. वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

नाम गिरफ्तार आरोपी :

01. सोनू साहू पिता भोले साहू उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम गढी थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।
02. लक्की शर्मा पिता बालकृषण शर्मा उम्र 29 वर्ष सा. ग्राम चैनपुर थाना मनेन्द्रगण हाल मुकाम कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।
03. अजय मांझी पिता शिवप्रसाद मांझी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर (म.प्र.)।
04. विनोद यादव पिता पूरन लाल यादव उम्र 19 वर्ष सा. निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।
05. नीरज कोल पिता भैयालाल कोल उम्र 19 वर्ष सा. निगवानी थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।
फरार आरोपी

06.शिवम मानिकपुरी कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।

बरामद संपत्ति:-

*01* . लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण कीमती लगभग 10 लाख
*02* . एक किलो गा्रम चांदी के आभूषण।
*03* . नगदी रकम 70000 रू।
*04* . दो नग मोटर सायकल, एक एल.ई.डी. टी.वी।
*05* . गोल्ड लोन से प्राप्त 1,40,000 रू एच.डी.एफ.सी. बेैंक में फ्रीज।
*06* . चोरी करने में प्रयुक्त राॅड नूमा औजार एवं पेचकस बरामद।
कुल जुमला मशरूका लगभग 15 लाख रू