
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बिलासपुर पुलिस द्वारा नशें के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात अभियान” में अपने बहुमूल्य योगदान देकर जिले में बढ़ते अपराधो की रोकथाम लगाने वाले सिटी कोतवाली के समस्त जवानों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।
इस दौरान सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी प्रदीप आर्य सहित थाने के सभी जवान उपस्थित रहे जिन्हे प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। ताकि उन्हें अच्छे कार्यों की प्रेरणा मिले।