Loading ...
क्राइमबिलासपुर

15 अगस्त के पहले शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस कप्तान खुद निकले सड़को पर, देर रात तक संदिग्ध वाहनों की होती रही चेकिंग , 150 वाहनों पर एमवी एक्ट की हुई कार्यवाही

बिलासपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर की सुरक्षा को लेकर जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के साथ नगर की सुरक्षा का जायजा लेने सड़को पर निकले।इस दौरान पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों में एवम सभी ग्रामीण थाना में सरप्राइज चेकिंग लगाकर सभी संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 32 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 150 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 41200 हजार का शमन शुल्क लिया गया । इस प्रकार कुल 150 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली वाहन दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाना है।