Loading ...
क्राइमबिलासपुर

“निजात अभियान” के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध “निजात अभियान” की थीम पर रविवार को पुलिस रक्षित केंद्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया और निजात अभियान के तहत अवैध नशा, नारकोटिक्स, ड्रग्स आदि नशीली पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु मेहँदी के माध्यम से लोगो तक जानकारी पहुँचाई।

इस प्रतियोगिता में पुलिस आवास में निवासरत महिला, बच्चे और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड्स के बच्चों ने बड़ चढ कर हिस्सा लिया। और अपनी कला के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया ।

जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात अभियान” को अलग अलग माध्यमों से लोगो तक पहुँचने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ताकि व्यापक तौर पर लोगो को जागरूक कर नशे की लत से लोगो को छुटकारा दिलाया जा सके।

इसलिए यह मेहँदी प्रतियोगिता निजात अभियान के थीम पर आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में प्रतियोगियों ने भाग लिया । भाग लेने वालो को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन भी किया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता के फ़ोर्स वर्ग में प्रथम किरण राठौर ज़िला बल, द्वितीय सुमन केशकर नगर सेना, पुलिस परिवार में प्रथम आरती कोरी, द्वितीय प्रज्ञा भारती, 14 वर्ष से कम में प्रथम काजल टंडन, द्वितीय आर्मी तिवारी और 14-18 वर्ष में प्रथम चित्ररेखा यादव, द्वितीय अंजली लहरे आये सभी को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया वही चंचला यादव को विशेष पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसी तरह “निजात अभियान” के तहत सीएएफ, रेडियो, एमटी वर्कशॉप, जेल, नगर सेना, पुलिस परिवार और पुलिस अधिकारी कर्मचारी के लिए प्रतिदिन योगा क्लास के माध्यम से स्वास्थ बेहतर करने हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा 16 अगस्त से प्रतिदिन प्रातः 6:30-7:30 तक बिलासागुडी मीटिंग कक्ष में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी।इस कार्यक्रम आयोजित करने में आर आई भूपेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा।